कोटद्वार के परिवहन ARTO ऑफिस में विजिलेंस का छापा,महेंद्र को नापा
जल्द हो सकती है अन्य विभागों में कार्यवाही

कोटद्वार :भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ा छापा मारा है विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में कोटद्वार के उप संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) कर्मचारी महेंद्र सिंह को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के दफ्तर और आवास पर विजिलेंस टीम छापेमारी कर रही है।
विजिलेंस के अनुसार सहायक एआरटीओ कर्मचारी कोटद्वार महेन्द्र सिंह के खिलाफ काफी लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए आज विजिलेंस की टीम ने आरोपी एआरटीओ कर्मचारी को 3 हजार की रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें उत्तराखंड में कुछ विभागों में बिना लिए दिए कोई काम करवाना बड़ा पेचीदा मसला है, जब तक आप कमीशन नही देंगे तब तक आपका काम नही होगा,इसलिए ARTO ऑफिस के खिलाफ काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी, सिस्टम बिगड़ता देख विजिलेंस को ये ठोस कदम उठाना पड़ा,और आज मौके से भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया,