भाजपा के महेंद्र भट्ट एक बार फिर से चुने गए उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष,मुख्यमंत्री ने मिठाई खिला कर दी शुभ कामनाएं
पूर्व विधायक और मौजूदा राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को दूसरी बार चुना गया है प्रदेश अध्यक्ष/पार्टी ने जताया भरोसा

उत्तराखंड राज्य में भाजपा पार्टी की कमान एक बार फिर महेंद्र भट्ट के हाथ में/बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून : उत्तराखंड राज्य से मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड भाजपा संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट की प्रदेश बनाने की घोषणा की. महेंद्र भट्ट को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकमात्र महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया था और तभी से माना जा रहा था कि महेंद्र भट्ट की दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुने जाएंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुने जाने वाले कार्यक्रम में धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद विधायक और मंत्री मौजूद रहे.
यहां देखें वीडियो 👉 अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे में जिंदा बचे शख्स को
राजनीतिक करियर में महेंद्र भट्ट साल 2002 में नंदप्रयाग विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए. 2007 में भी नंदप्रयाग सीट से ही चुनाव मैदान में उतरे. इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत दर्ज की, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से हार गए. बीजेपी ने उनके संगठन से जुड़े अनुभवों को देखते हुए जुलाई 2022 में उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंप दी. वह अप्रैल 2024 से राज्यसभा के सदस्य हैं.महेंद्र भट्ट की छात्र राजनीति से शुरुआत हुई थी. गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट को बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा माना जाता है.
यहां देखें वीडियो 👉 आखिर क्यों भावुक हुई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
वहीं राज्यसभा सांसद और पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष का मुखिया इसलिए बनाया गया क्योंकि इसके पीछे निकाय चुनावों में पार्टी की बंपर जीत, विधानसभा चुनाव में दोबारा से बीजेपी की जीत, पूर्व में त्रिस्तरीय पंचायत में बीजेपी की जीत, इसके अलावा लोकसभा चुनाव में पांचो सीटे बीजेपी की जीत, यह सभी चुनाव ऐसे थे जिसमें भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महेंद्र भट्ट ने पार्टी संगठन को बंपर जीत दिलवाई है और यही वजह है कि एक बार फिर से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है,