कोटद्वार के नवयुग पब्लिक स्कूल ने खेल दिवस धूमधाम से मनाया
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को किया याद दी श्रद्धांजलि

नवयुग पब्लिक स्कूल ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद कर मनाया खेल दिवस
👉कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण शशि धर भट्ट खेल मैदान में,
कोटद्वार के नामी गिरामी नवयुग पब्लिक स्कूल में आज 29 अगस्त खेल दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, स्कूल में 2024 की थीम शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों के संवर्धन के लिए खेल के तहत विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी बच्चों ने और शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया ,खेलों का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल नीलम नेगी द्वारा रिबन काट कर किया गया, कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने बच्चों को खेलों का महत्व समझाया और तमाम खेलों की जानकारी दी, खेलों का संयोजन पीटीआई श्रीमती प्रतिमा द्वारा किया गया, इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन स्कूल के मैदान में किया गया,सभी बच्चों ने रस्साकसी, क्रिकेट, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल, ताइकोंडो,कबड्डी,शतरंज,कैरम और लूडो सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया, खेल दिवस में सभी छात्र छात्राओं समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए,
आपको बता दें भारत के हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त को हर साल देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारतीय हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी ध्यानचंद को अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से भारत सरकार ने इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। ध्यानचंद की हॉकी में महारत और गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण को देखते हुए उन्हें हॉकी के जादूगर और हॉकी के बाजीगर नाम दिए गए। खेल दिवस के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं,
हॉकी इंडिया का राष्ट्रीय खेल भी है