कोटद्वार : भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ मौके में पहुंची विधायिका ऋतु खंडूरी भूषण
भाजपा बोली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बने

कोटद्वार : आज कोटद्वार के झंडा चौक से भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया, मौके में एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से इच्छुक जन मानस ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी, एक विशेष मोबाइल नंबर में मिस्ड कॉल करके काफी लोग भाजपा की सदस्यता लेते नजर आए , कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मौके में स्थानीय विधायक और विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी पहुंची, विधायिका ऋतु खंडूरी भूषण बोली की दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का सदस्य बनने के लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल करना होगा। मौके में भाजपा के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष विनय शर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा शांतनु रावत , वरिष्ठ नेता उमेश त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया,आशीष सतिजा, संजीव थपलियाल और अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें,
👉देखें सांसद अनिल बलूनी का जवाब
देखें तस्वीरें,,,
आपको बता दें इस सदस्यता अभियान को पीएम नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया था,
मिस्ड कॉल के जरिए लें मेंबरशिप अगर, आप भी बीजेपी की सदस्यता लेना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा।
ऐसे डाउनलोड करें अपना पर्सनलाइज्ड कार्ड
- अपना पर्सनलाइज्ड मेंबरशिप कार्ड जेनरेट करने के लिए आपको मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके पास एक OTP ( वन टाइम पासवर्ड ) मैसेज में प्राप्त होगा।
- OTP दर्ज करने के बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें नाम, जन्म-तिथि, उम्र, लिंग आदि शामिल हैं।
- आप मेंबरशिप कार्ड के लिए प्रोफाइल फोटो अपलोड करें और दी गई जानकारी भरें।
- फिर अपना पता, विधानसभा क्षेत्र, राज्य आदि की जानकारी दर्ज करें।
- सारी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपका मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
- कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसे शेयर भी कर सकते हैं।