कोटद्वार : भाजपा मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को कहा आतंकी, कांग्रेस में आक्रोश
झंडा चौक में भाजपा मुर्दाबाद के लगे नारे

भाजपा का पुतला दहन
कोटद्वार में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नामचीन नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य नेताओं के राहुल गांधी को आतंकी कहे जाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा का पुतला दहन किया, साथ ही भाजपा से यथाशीघ्र माफी मांगने और कठोर कार्यवाही को कहा ,यहां क्लिक करें👉देखें पुतला दहन आपको बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पौत्र और वर्तमान भाजपा सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राहुल गांधी को देश का नंबर एक आतंकी कहे जाने पर कांग्रेस अक्रोशित थी,जिसके परिणाम स्वरूप शहर की ह्रदय स्थली कहे जाने वाले झंडा चौक में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी,



पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण रावत, शोभा कंडारी गोयल, शहनाज शमशीर, लता, मधु शर्मा, होशियार सिंह बिष्ट, दान सिंह रावत, भूपाल अधिकारी, मानसेर सिंह सैनी, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, सचिदानंद, प्रवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष सोशल मीडिया कमल बिष्ट, अनिल वर्मा, महामंत्री हेमचंद पंवार, धर्मेंद्र रावत (बंटी), राजेंद्र सिंह गुसाई, आशाराम, उम्मेद सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, धर्मेंद्र रावत, सूबेदार सुरेंद्र प्रसाद, सचिदानंद, भारत सिंह रावत, कैप्टन शैलेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय माहेश्वरी, सरदार महेंद्र सिंह, सुनील सेमवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी, पंकज चौधरी, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, अंकुश घिल्डियाल, प्रदेश महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, राजीव कपूर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, मिडिया प्रभारी प्रमोद रावत ,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।