कोटद्वार में भाजपा नेत्री प्रेमा खंतवाल बनी सुखरौ मंडल अध्यक्ष
भाजपा का मातृशक्ति में भरोसा,वर्तमान में निगम पार्षद भी हैं प्रेमा खंतवाल

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी प्रेमा खंतवाल बनी सुखरौ मंडल अध्यक्ष
यहां देखें 👉 प्रेमा खंतवाल क्या बोली निगम में पार्षद बनने के बाद
कोटद्वार: भाजपा ने नगर निगम चुनाव के बाद अब कोटद्वार विधान सभा के चार मंडलों में अपनी नई कार्यकारणी का भी विस्तार करना शुरू कर दिया है, भाजपा ने एक बार फिर से मातृ शक्ति में भरोसा जताते हुए वर्तमान में निगम पार्षद प्रेमा खंतवाल को भाजपा का सुखरौ मंडल अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है, नगर मंडल से विकास दीप मित्तल, वीर चंद्र गढ़वाली मंडल से आशीष रावत और कालागढ़ मंडल से मीनाक्षी चौधरी को मंडल अध्यक्षों का दायित्व दिया गया है, वहीं मानेश्वरी बिष्ट, हरि सिंह पुंडीर, मनोज पांथरी और योगेश कुमार सैनी को मंडल प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी है,
आपको बता दें प्रेमा खंतवाल भाजपा की एक निष्ठावान कार्यकर्ताओं में शुमार मानी जाती हैं समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बनाने वाली प्रेमा खंतवाल भाजपा के टिकट से निगम चुनाव में उतरी और जीत दर्ज कर निगम में वार्ड नंबर 20 पदमपुर इलाके से पार्षद बनी,