पौड़ी गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी पहुंचे कोटद्वार,
कण्व आश्रम को भव्य स्मारक बनाने पे दिया जोर

कोटद्वार :जीत दर्ज करने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचने पर पौड़ी गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, सिद्धबलि मार्ग टाटा मोटर्स निकट से रोड शो झंडा चौक तक किया गया पैदल मार्ग से अनिल बलूनी ने स्थानीय विधायक और विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और पूर्व विधान सभा प्रभारी राज गौरव नौटियाल, कोटद्वार भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उमेश त्रिपाठी ने आम जनता का अभिवादन कर सबका धन्यवाद किया, बीच मार्ग में सभी संगठन फूल मालाएं लेकर अनिल बलूनी का स्वागत करते नजर आए, व्यापार मंडल से अध्यक्ष प्रवीण भाटिया,महामंत्री नवीन गोयल ने सांसद को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया, झंडा चौक में अनिल बलूनी ने एक आम जन सभा को संबोधित कर सभी का धन्यवाद किया,
अपने भाषण में आज रुद्रप्रयाग में हुई एक वाहन दुर्घटना का दुख प्रकट करते हुए बीच भाषण में एक मिनट का मौन रखा गया,
चुनावी माहौल में किए गए अपने वादों का याद दिलाते हुए उनको पूरा करने का वादा सांसद द्वारा किया गया, चाहे वो कण्वआश्रम को एक भव्य स्मारक बनाने की बात हो या फिर केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा हो। सभी में जल्द काम शुरू करने की बात कही गई,
क्या कोटद्वार का विकास हो पाएगा ये एक बहुत बड़ा सवाल