ब्रेकिंग : उत्तराखंड का एक और जवान बेटा सीमा में देश के लिए लड़ते हुए शहीद
टिहरी गढ़वाल का था भारतीय सैनिक आदर्श नेगी

दुखद: उत्तराखंड का एक और जवान बेटा सीमा में शहीद
उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में भारतीय सेना के जवान उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के जाबांज आदर्श नेगी के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है
26 वर्षीय आदर्श नेगी टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे।उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही किसानी का काम करते हैं।आदर्श ने 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे।
एक भाई चेन्नई में करता है नौकरी
आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है।वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार की रात उनके बलिदान होने की दुखद खबर उनके परिवारजनों दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।
देश की आन, बान और शान की रक्षा हेतु दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि उनको दी हैं साथ ही समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर है
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि !