Saturday 05/ 07/ 2025 

कोटद्वार जगमगाएगा BEL फैक्ट्री ने निगम को दी 1500 LED लाइट, मौके में विधायिका ऋतु खंडूरी भूषण ने बी ई एल कोटद्वार इकाई के जनरल मैनेजर अंबरीश त्रिपाठी का जताया आभारदुखद: कुत्ते के काटने से कबड्डी प्लेयर बृजेश सोलंकी की दर्दनाक मौत,नहीं लिया था एंटी रेबीजभाजपा के महेंद्र भट्ट एक बार फिर से चुने गए उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष,मुख्यमंत्री ने मिठाई खिला कर दी शुभ कामनाएंकोटद्वार में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चलाया सदस्यता अभियान, कहा उत्तराखंड को बनाया है अब बचाएंगेकोटद्वार में क्षत्रिय उत्थान संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी बच्चों को दिया गया सम्मानआपातकाल के 50 साल पूरे भाजपा ने 25 जून आपातकाल को काले दिन के रूप में मनाया/ कांग्रेस में लगाए अन्याय करने के आरोपकोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का हुआ भव्य स्वागत,केंद्रीय विद्यालय लाने में रही अहम भूमिकाहत्या कर पति के शव को फेंका कोटद्वार क्षेत्र में, पौड़ी पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी,मामला प्रेम प्रसंग काकोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण की मुलाकात वन मंत्री से रही अहम,वन मंत्री के आगे रखे लाखों के प्रस्तावकोटद्वार में इसी साल से कक्षा एक से पांच तक केंद्रीय विद्यालय होगा संचालित/ कार्यालय आदेश जारी
उत्तराखंडकोटद्वारखेल/sportsट्रेंडिंग न्यूज़पौड़ी गढ़वालसुदर्शन चक्र लाइव

कोटद्वार के नवयुग पब्लिक स्कूल ने खेल दिवस धूमधाम से मनाया

हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को किया याद दी श्रद्धांजलि

नवयुग पब्लिक स्कूल ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद कर मनाया खेल दिवस 

👉कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण शशि धर भट्ट खेल मैदान में,

कोटद्वार के नामी गिरामी नवयुग पब्लिक स्कूल में आज 29 अगस्त खेल दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, स्कूल में 2024 की थीम शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों के संवर्धन के लिए खेल के तहत विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी बच्चों ने और शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया ,खेलों का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल नीलम नेगी द्वारा रिबन काट कर किया गया, कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों ने बच्चों को खेलों का महत्व समझाया और तमाम खेलों की जानकारी दी, खेलों का संयोजन पीटीआई श्रीमती प्रतिमा द्वारा किया गया, इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन स्कूल के मैदान में किया गया,सभी बच्चों ने रस्साकसी, क्रिकेट, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल, ताइकोंडो,कबड्डी,शतरंज,कैरम और लूडो सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया, खेल दिवस में सभी छात्र छात्राओं समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए,

आपको बता दें भारत के हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त को हर साल देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारतीय हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी ध्यानचंद को अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से भारत सरकार ने इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। ध्यानचंद की हॉकी में महारत और गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण को देखते हुए उन्हें हॉकी के जादूगर और हॉकी के बाजीगर नाम दिए गए। खेल दिवस के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं,

हॉकी इंडिया का राष्ट्रीय खेल भी है

 

Check Also
Close

[gtranslate]