कोटद्वार :शैल शिल्पी विकास संगठन के कार्यक्रम में आखिर क्या बोली विधायिक ऋतु खंडूरी
उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद

कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन के एक भव्य आयोजन में कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण पहुंची,शैल शिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान विकास आर्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत कर शैल शिल्पी विकास पराक्रम दिवस की शुरुवात करी, शैल शिल्पी विकास संगठन विगत कई सालों से समाज हित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है साथ ही महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी,6 सितंबर 1932 पौड़ी काण्ड के नायक,राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड रत्न सम्मान से विभूषित,क्रांतिकारी समाज सुधारक ,ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के प्रणेता कर्मवीर जयानंद भारतीय जी के सम्मान एवम् गढ़वाल में स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पौड़ी काण्ड 6 सितम्बर 1932 की वर्षगांठ को शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा प्रतिवर्ष शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह के रूप में मनाता है,
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक श्री रघुनाथ लाल आर्य को संगठन के सर्वोच्च सम्मान शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया, शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास आर्य ने बताया कि शैल शिल्पी विकास संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 6 सितंबर को स्वतंत्रता संग्राम को ऐतिहासिक पौड़ी काण्ड की वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले, शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह में देश एवम् प्रदेश के समाजसेवी, पत्रकारों, साहित्यकार और समाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है,
👉यहां देखें शैल शिल्पी विकास संगठन के पराक्रम दिवस में क्या बोली कोटद्वार विधायिका ऋतु खंडूरी भूषण
आपको बता दें कोटद्वार में शैलशिल्प विकास संगठन समाज के शोषित वर्ग की आवाज को बड़े ही जोर-जोर से समय-समय पर उठाता रहता है।