Wednesday 02/ 07/ 2025 

भाजपा के महेंद्र भट्ट एक बार फिर से चुने गए उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष,मुख्यमंत्री ने मिठाई खिला कर दी शुभ कामनाएंकोटद्वार में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चलाया सदस्यता अभियान, कहा उत्तराखंड को बनाया है अब बचाएंगेकोटद्वार में क्षत्रिय उत्थान संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी बच्चों को दिया गया सम्मानआपातकाल के 50 साल पूरे भाजपा ने 25 जून आपातकाल को काले दिन के रूप में मनाया/ कांग्रेस में लगाए अन्याय करने के आरोपकोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का हुआ भव्य स्वागत,केंद्रीय विद्यालय लाने में रही अहम भूमिकाहत्या कर पति के शव को फेंका कोटद्वार क्षेत्र में, पौड़ी पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी,मामला प्रेम प्रसंग काकोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण की मुलाकात वन मंत्री से रही अहम,वन मंत्री के आगे रखे लाखों के प्रस्तावकोटद्वार में इसी साल से कक्षा एक से पांच तक केंद्रीय विद्यालय होगा संचालित/ कार्यालय आदेश जारी13 जून को कोटद्वार में प्रदर्शित होगी बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन देवभूमि/लव और लैंड प्रकरणों में केंद्रित है फिल्मनैनीताल में हुई स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप में कोटद्वार का दबदबा,बलूनी पब्लिक स्कूल के देवांश ने ब्रोंज और याहवी ने जीता गोल्ड
उत्तराखंडट्रेंडिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़सुदर्शन चक्र लाइव

दुखद: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हुआ निधन, दो बार रहे भारत के प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह को शांत स्वभाव के लिए याद रखा जाएगा

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ऐम्स अस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर उनके निधन की पुष्टि करी है साथ ही कहा वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, गुरुवार 9 बज कर 51 मिनट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली,

जानकारी के अनुसार साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री, पंजाब राज्य और ऑक्सफोर्ड से की थी पढ़ाई, वित्त मंत्री बन कर देश की अर्थ व्यवस्था को संभाला 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा, उनके निधन की खबर सुन कर सभी स्तब्ध हैं, देश में शोक की लहर,

Check Also
Close

[gtranslate]