सुपर कॉप सब इंस्पेक्टर प्रद्युम्न नेगी को मिला प्रशस्ति डिस्क सिल्वर
उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की बात

गर्व की बात
कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल :26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व में दुगड़डा पुलिस चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति सिल्वर डिस्क सम्मान मिलने में पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, उनके सभी वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मियों ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित करना शुरू कर दिया है,
देखें 👉नगर निगम चुनाव में मतदान करने से पहले क्या बोली विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण
आपको बता दें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक व पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से जनपद पौड़ी के दो पुलिस कर्मीयों को सम्मानित किया गया है,
उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड/सिल्वर” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई। जिसमें आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी पुलिस के दो पुलिस कर्मियों को विशिष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री दीपक पंवार को विशिष्ट कार्य हेतु राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक व उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रद्युम्न नेगी को विशिष्ट कार्य करने हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा पदक प्राप्त करने वाले दोनों कार्मिकों को शुभकामनाएं देते कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उत्तराखंड पुलिस विभाग में लगातार अच्छे कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान स्वरूप पुलिस पदकों से नवाजा जाता है इसी क्रम में एक समय में कोटद्वार पुलिस चौकी प्रभारी रहे प्रद्युम्न नेगी को उनके अच्छे कार्यों और पुलिस ड्यूटी को सेवार्थ भाव से करने के लिए उत्कृष्ट सेवा के लिए सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया,
आपको बता दें वर्षा काल में कोटद्वार दुगड़डा हाइवे का आपदा ग्रस्त होने पर राजगीरों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और स्थानीय लोगों की तत्पर मदद करने लिए प्रद्युम्न नेगी की पुलिस विभाग और लोगों ने सराहना करी थी, सुदर्शन चक्र लाइव की टीम ने दूरभाष के माध्यम से उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को शुभ कामनाएं प्रेषित करी हैं
उत्तराखंड पुलिस मित्र पुलिस