Wednesday 02/ 07/ 2025 

भाजपा के महेंद्र भट्ट एक बार फिर से चुने गए उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष,मुख्यमंत्री ने मिठाई खिला कर दी शुभ कामनाएंकोटद्वार में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चलाया सदस्यता अभियान, कहा उत्तराखंड को बनाया है अब बचाएंगेकोटद्वार में क्षत्रिय उत्थान संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी बच्चों को दिया गया सम्मानआपातकाल के 50 साल पूरे भाजपा ने 25 जून आपातकाल को काले दिन के रूप में मनाया/ कांग्रेस में लगाए अन्याय करने के आरोपकोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण का हुआ भव्य स्वागत,केंद्रीय विद्यालय लाने में रही अहम भूमिकाहत्या कर पति के शव को फेंका कोटद्वार क्षेत्र में, पौड़ी पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी,मामला प्रेम प्रसंग काकोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण की मुलाकात वन मंत्री से रही अहम,वन मंत्री के आगे रखे लाखों के प्रस्तावकोटद्वार में इसी साल से कक्षा एक से पांच तक केंद्रीय विद्यालय होगा संचालित/ कार्यालय आदेश जारी13 जून को कोटद्वार में प्रदर्शित होगी बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन देवभूमि/लव और लैंड प्रकरणों में केंद्रित है फिल्मनैनीताल में हुई स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप में कोटद्वार का दबदबा,बलूनी पब्लिक स्कूल के देवांश ने ब्रोंज और याहवी ने जीता गोल्ड
उत्तराखंडकोटद्वारब्रेकिंग न्यूज़सुदर्शन चक्र लाइव

कोटद्वार 7 मार्च को नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र रावत की व्यापारियों से अहम बैठक

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और मंत्री नवीन गोयल रहेंगे मौजूद


7 मार्च में नगर निगम की अहम बैठक, दोपहर तीन बजे निगम के प्रेक्षा गृह  (ऑडिटोरियम )में व्यापार मंडल के पदाधिकारी होंगे शामिल,जनता के सुझाव लिए जाएंगे 

कोटद्वार : शहर में बढ़ती हुई मूल भूत समस्याओं को लेकर नगर निगम चुनाव के बाद नव नियुक्त मेयर शैलेन्द्र रावत शहर की समस्याओं और उनके समाधान को ढूंढने के लिए एक्टिव मोड में आ गए हैं, शहर की समस्याओं को लेकर जनता का बढ़ता दवाब अब नजर आने लगा है, ऐसे में मेयर का शहर के वार्डों में भ्रमण और उनके निदान को लेकर लगातार बैठकों का दौर शुरू होने वाला है इसी कारण 7 मार्च शुक्रवार दोपहर तीन बजे निगम के प्रेक्षा गृह ऑडिटोरियम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक मेयर और वार्ड मेंबर्स के बीच होने जा रही है, निगम के बाजारी हिस्सों में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं चाहे गोखले मार्ग,देवी रोड और अन्य मुख्य मार्गो का अतिक्रमण हो, सब्जी के रेहड़ी ठेली वालों से होने वाली यातायात और अतिक्रमण संबंधी दिक्कतें,पार्किंग की सुविधा हो,साफ सफाई जैसे मुख्य मुद्दे होंगे,

यहां देखें 👉 क्या बोले नगर निगम मेयर शैलेन्द्र रावत

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया (भन्जू भाई) ने सुदर्शन चक्र लाइव से विशेष वार्ता में बताया कि बाजार की तमाम मुख्य समस्याएं मेयर के सामने रखी जाएंगी और उनके निदान के लिए भरकस प्रयास किया जायेगा, वहीं व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन गोयल ने समूचे बाजार में अपनी समस्याओं को नगर निगम की बैठक में रखने के लिए बाजारी क्षेत्र के तमाम व्यापारियों भाइयों और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से संपर्क कर उनको 7 मार्च को होने वाली नगर निगम वार्ता में सम्मिलित होने का आग्रह किया है,

आपको बता दें नगर निगम कोटद्वार में इस समय समस्याओं का अंबार लगा हुआ है चाहे नगर निगम मोटर नगर का विषय, अतिक्रमण ,ट्रेचिंग ग्राउंड, निराश्रित गोवंश और साफ सफाई जैसे ज्वलंत मुद्दों में जनता आक्रोशित है

Check Also
Close

[gtranslate]