कोटद्वार सिद्धबली मंदिर के नजदीक हुई मैक्स दुर्घटना में घायलों से मिले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी/दो लोगों की हो गई थी मृत्यु
पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुई थी मैक्स सवार दो लोगों की मृत्यु

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सिद्धबली मंदिर के निकट हुई मैक्स जीप दुर्घटना में अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना/पहाड़ी से मैक्स जीप में गिरा था बड़ा पत्थर/दो लोगों की हुई थी मृत्यु
कोटद्वार : विगत दिनों में सिद्धबली मंदिर के निकट हुई मैक्स जीप में सवार दुर्घटना में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी, जिसमें आठ लोग सवार थे ,घायलों का उपचार सरकारी बेस अस्पताल कोटद्वार में चल रहा है आज कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों का जायजा लिया साथ ही अन्य वार्डों में भी जाकर बीमार लोगों का हाल जाना,आपको बता दें विगत दिनों एक मैक्स जीप कोटद्वार दुगड़डा मार्ग में सिद्धबली मंदिर के निकट पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी, जिस कारण पत्थर का एक बड़ा हिस्सा नीचे से गुजर रही मैक्स के ऊपर जा गिरा मौके में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी बाकी अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, दो लोगों की घायल अवस्था को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अस्पताल के सीएमस विजय सिंह को दुर्घटना में घायल लोगों को उचित स्वास्थ्य व्यवस्था देने के लिए निवेदन किया साथ ही अन्य भर्ती मरीजों को भी समय समय में डॉक्टर की देखरेख उपलब्ध कराने के लिए बोला,साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से संपर्क कर दुर्घटना से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की भी बात की जाएगी,
मौके में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी समेत कांग्रेस महानगर कांग्रेस कमेटी के संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत,कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत,मीडिया प्रभारी नीरज उपस्थित रहे,